हल्द्वानी हिंसा व जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

सीओ क्राइम के नेतृत्व में नगर में निकाला गया पैदल मार्च

सिकंदराबाद। शुक्रवार को सीओ क्राइम अतुल कुमार के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी ऋषिपाल सिंह मलिक ने फ़ोर्स के साथ मिलकर नगर में पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च कोतवाली परिसर से प्रारंभ होकर नगर के जीटी रोड, गुलावठी रोड, अंसारियान, बाजार माधोदास होता हुआ कोतवाली परिसर पर समाप्त हुआ। पैदल मार्च के दौरान सीओ क्राइम अतुल कुमार ने लोगों से नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और कहा कि अगर कोई शांति व्यवस्था को भंग कर माहोल बिगाड़ने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। काजीवाड़ा स्थित जामा मस्जिद पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।जामा मस्जिद के मौलाना आरिफ ने सभी नमाज़ियों से कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें। उन्होंने नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.