मछली से भरी पिकअप पलटी सड़क पर दूर तक फैली मछलियां

मीरापुर:  दिल्ली की ओर से नजीबाबाद मछली लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर ग्राम सिकरेड़ा के पास राजमार्ग पर पलट गई जिससे दूर तक राजमार्ग पर मछलियां फैल गई। गाड़ी में सवार युवकों ने बमुश्किल मछलियों को एकत्र किया। रविवार की शाम नजीबाबाद निवासी चालक सादान पुत्र निसार पिकअप गाड़ी में दिल्ली से नजीबाबाद निवासी मछली आढ़ती इमरान की मछली लेकर वापस लौट रहा था। गाड़ी में इसके साथ गाजियाबाद निवासी शादाब पुत्र शकील भी बैठा हुआ था। जैसे ही यह मीरापुर क्षेत्र के गांव सिकरेडा के निकट पहुंचे तभी सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में इनकी पिकअप अनियंत्रित हो गई तथा राजमार्ग पर पलट गई। पिकअप पलटने से गाड़ी में भरी हुई मछलियां दूर तक फैल गई, जिससे राजमार्ग पर जाम जैसी स्थिति बन गई। जिसमें पिकअप चालक शादान भी घायल हो गया l मौके पर पहुंची पुलिस व ग्राम प्रधानपति दुष्यंत कुमार कुछ ग्रामीणों को गाड़ी में सवार युवकों की मदद से मछलियों को एकत्र कराया तथा बाद में गाड़ी को सीधी कराया। बता दें की मछलियों से उठ रही दुर्गंध के चलते लोग परेशान हो गए। बाद में नजीबाबाद से पहुंचे आढती दूसरे वाहन से मछलियों को लेकर रवाना हो गए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.