Janata Kanya PG College Commerce Council formation: जनता कन्या पीजी कॉलेज में वाणिज्य परिषद का हुआ गठन; अनमोल कौर बनीं प्रधान
Janata Kanya PG College Commerce Council formation (एम पी भार्गव): ऐलनाबाद के नोहर रोड स्थित जनता कन्या पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए वाणिज्य परिषद का गठन किया गया। इस परिषद का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में प्रबंधकीय क्षमता, नेतृत्व गुण और व्यावसायिक कौशल का विकास करना है।
इस अवसर पर कॉलेज की शासी परिषद के प्रधान हनुमान प्रसाद अग्रवाल, कॉलेज निदेशक सूबे सिंह शर्मा व प्राचार्य के.एल. ग्रोवर विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच का कुशल संचालन वाणिज्य विभागाध्यक्ष ज्योति सुथार ने किया। उन्होंने परिषद के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मंच किताबी ज्ञान को व्यावहारिक रूप में बदलने का एक बेहतरीन माध्यम साबित होगा।
परिषद गठन के दौरान वाद-विवाद, भाषण व प्रश्नोत्तरी जैसी विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इन गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों का चयन किया गया।
नव-गठित कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी:
प्रधान: अनमोल कौर (बी.कॉम द्वितीय वर्ष)
उप-प्रधान: अर्शदीप (बी.कॉम तृतीय वर्ष)
सचिव: कृपा (बी.कॉम द्वितीय वर्ष)
उप-सचिव: रेनू (बी.कॉम तृतीय वर्ष)
कोषाध्यक्ष: पायल (बी.कॉम प्रथम वर्ष)
पदाधिकारियों व सदस्यों के चयन में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. आरती, आकाशदीप कौर, मिस वीना गर्ग, हरिंदरपाल कौर व ज्योति सोलंकी ने निभाई।
कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्राचार्य के.एल. ग्रोवर ने सभी नव-निर्वाचित छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
