गर्मी से बचाव के लिए आमजन रखें सावधानी : उपायुक्त शांतनु शर्मा

हीट वेव से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

  • रिपोर्ट: एम पी भार्गव

ऐलनाबाद, सिरसा: जिला प्रशासन ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिलावासियों से अपील की है कि वे हीट स्ट्रोक और गर्मी से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि हीट वेव की स्थिति न केवल शारीरिक तनाव उत्पन्न करती है बल्कि जानलेवा भी हो सकती है। ऐसे में सतर्कता और सुरक्षा उपाय अपनाना आवश्यक है।

क्या करें – गर्मी से बचाव के उपाय

  • मौसम पूर्वानुमान के लिए नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ें, रेडियो सुनें या टीवी देखें।

  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और घर के बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नींबू पानी और छाछ का सेवन करें।

  • हल्के रंग के ढीले, सूती व छिद्रयुक्त कपड़े पहनें।

  • धूप में निकलते समय काला चश्मा, छाता, टोपी, पगड़ी या दुपट्टा जरूर इस्तेमाल करें।

  • यात्रा के दौरान अपने साथ पानी अवश्य रखें।

  • घर को ठंडा रखने के लिए दिन में पर्दे या शटर बंद रखें और रात में खिड़कियां खोलें।

  • पंखे का प्रयोग करें और ठंडे पानी से स्नान करें।

  • कार्य स्थल पर ठंडे पेयजल की व्यवस्था करें और कार्य के लिए ठंडे समय का चयन करें।

  • गर्भवती महिलाओं और श्रमिकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

क्या न करें – इन बातों से बचें

  • दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में बाहर निकलने से बचें।

  • गहरे, भारी या तंग कपड़े न पहनें।

  • अत्यधिक गर्मी के समय कठोर शारीरिक श्रम से बचें।

  • अधिक गर्मी में खाना पकाने से बचें और खाना पकाने के स्थान को हवादार रखें।

  • शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड पेय से बचें।

  • उच्च प्रोटीन वाला व बासी भोजन न करें।

  • बच्चों और पालतू जानवरों को अकेला न छोड़ें।

  • पशुओं को छाया में रखें और उन्हें पर्याप्त पानी उपलब्ध कराएं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.