मोदीनगर भोजपुर थाना क्षेत्र में 22 फर्जी पासपोर्ट बनाने से हड़कंप, पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़; महिला समेत पांच गिरफ्तार

गाजियाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के सहारे पासपोर्ट बनवाने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरोह फर्जी पहचान पत्र, पते से जुड़े दस्तावेज और अन्य कागजात तैयार कर लोगों के पासपोर्ट आवेदन कराता था। अब तक की जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क के जरिए करीब 22 फर्जी पासपोर्ट बनवाए गए। पुलिस ने इस मामले में 25 संदिग्ध लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
भोजपुर पुलिस ने बताया कि चार आरोपियों को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी पहले से ही पुलिस की हिरासत में था। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, मोबाइल फोन, दो कारें और नकदी बरामद की गई है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से इस फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहे थे और अलग-अलग लोगों के नाम पर जाली कागजात तैयार कर पासपोर्ट बनवाते थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फर्जी पासपोर्ट किन-किन उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किए गए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.