थाना पड़री पुलिस ने बरामद किए 3 खोए हुए मोबाइल, स्वामियों को किया सुपुर्द

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मीरजापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में चलाए जा रहे गुमशुदा मोबाइल तलाश अभियान के तहत थाना पड़री पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र से गुम हुए 3 मोबाइल फोन को सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद किया गया और उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिया गया।

बरामद मोबाइलों में

दीपक कुमार दूबे, पुत्र कृपाशंकर दूबे, निवासी ग्राम मडहौरी थाना पड़री, मीरजापुर

श्याम जी, पुत्र भोला, निवासी ग्राम रानी चौकिया थाना पड़री, मीरजापुर

राजेश कुमार वर्मा, पुत्र स्व. काशीनाथ, निवासी ग्राम असवारी, पोस्ट राजातालाब, थाना राजातालाब, वाराणसी
शामिल हैं।

मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों ने मीरजापुर पुलिस और थाना पड़री पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर ओमप्रकाश गुप्ता और कॉन्स्टेबल नीरज पटेल शामिल रहे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.