योगी सेना की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा, गौमाता को राष्ट्रीय स्तर का दर्जा देने की उठी मांग

  • रिपोर्ट- जीतेन्द्र जोशी

उधम सिंह नगर। हिन्दू संगठन योगी सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में नए सदस्यों को जोड़ने और संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ।

इस दौरान गौमाता को राष्ट्रीय स्तर का दर्जा दिए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक हैं, इसलिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर विशेष सम्मान और संरक्षण मिलना चाहिए।

बैठक में संगठन के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने संगठन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.