हरियाणा के स्थानीय युवाओं के साथ धोखा, बाहर राज्यों के लोगों को लाकर भरा जा रहा है: चौधरी अभय सिंह चौटाला

गौर करने वाली बात यह है की सभी लोग जो भर्ती किए गए हैं वो भाजपा शासित प्रदेशों से हैं

हरियाणा ( ऐलनाबाद) 12 मई  डॉ एम पी भार्गव) इंडियन नेशनल लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला कहा कि हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर (हिंदी) कॉलेज कैडर की भर्ती में जो घपला हुआ है, वह भाजपा सरकार की असली छवि उजागर कर रहा है। कुल 132 पदों की सूची में सामान्य श्रेणी के 56 चयनित उम्मीदवारों में से 41 उम्मीदवार हरियाणा से बाहर के हैं। ये लोग बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, दिल्ली, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान के मूल निवासी हैं—सभी भाजपा शासित राज्य।
क्या हरियाणा में हिंदी पढ़ने, लिखने और पढ़ाने वाले सामान्य वर्ग के योग्य युवा इतने कम हो गए हैं? क्या हरियाणा के पीएचडी और एमएससी युवा केवल चपरासी और बेलदार की नौकरियों के लिए ही योग्य हैं? भाजपा हरियाणा के स्थानीय युवाओं को गंभीरता से लेने को तैयार ही नहीं है।
यह भर्ती साबित करती है कि भाजपा की “बिना पर्ची-बिना खर्ची” वाली दोहा-कविता पूरी तरह झूठी है। पूरी प्रक्रिया पर्ची और खर्ची से संचालित हुई है। पहले विभिन्न विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर, एचसीएस, एसडीओ और अन्य ग्रुप-बी पदों पर भी यही खेल खेला गया—भाजपा शासित राज्यों के लोगों को बड़े पैमाने पर लाकर हरियाणा की नौकरियां लूट ली गईं।
हरियाणा का युवा भाजपा सरकार बनवाकर आज पछता रहा है। भाजपा हरियाणवी युवा को न तो काबिल समझती है और न ही उसका हक देना चाहती है। बाहर से लोग लाकर यहां की सरकारी नौकरियां बांट दी जा रही हैं, जबकि घर का बेटा बेरोजगारी और अपमान की आग में जल रहा है।
अगर भाजपा सरकार ने तुरंत इन भर्तियों पर रोक नहीं लगाई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, तो हरियाणा का युवा इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगा। पीएचडी-एमएससी युवा अब चुप नहीं बैठेंगे। आने वाले समय में यही युवा भाजपा की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.