रामराज पुलिस की गंगनहर पटरी पर हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल
रामराज,सवांददाता। रामराज पुलिस की किसी घटना को अंजाम देने आए बदमाश के साथ जमालपुर गंग नहर पर मुठभेड़ हो गई जिसमे एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।
रामराज थानाक्षेत्र के गाँव जमालपुर के समीप नहर की पटरी पर रामराज एसओ ज्ञानेन्द्र सिरोही, एसआई ऋषभ रन्धावा व हर्षित शर्मा, कांस्टेबल राजकुमार व प्रियांक के साथ चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान पुलिस को विपरीत दिशा ग्राम देवल की ओर से संदिग्ध बाइक सवार आता दिखाई दिया। जिस पर पुलिस ने जब बाइक सवार को रूकने का इशारा किया तो बाईक सवार युवको ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास करने लगे। जिस पर जबाब में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग मे एक बदमाश के पैर मे गोली लगने से वह घायल हो गया जिससे उनकी बाईक अनियंत्रित होकर गिर गई जिसपर पुलिस भागकर एक बदमाश को दबोच लिया।
घायल बदमाश ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना नाम ईनाम पुत्र नफीस फ्रेंड्स कालोनी मौहल्ला मुश्तर्क थाना मीरापुर बताया। पकड़े गए बदमाश से पुलिस ने एक बाइक एक तमंचा एक जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद किए गए। तथा घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिये जानसठ अस्पताल भेज दिया। पुलिस पकड़े गए बदमाश का अपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है।
सीओ जानसठ ऋषिका सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश बेहद ही शातिर किस्म का मीरापुर थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है जो यहा क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। तथा इसके विरुद्ध सिखेड़ा, तितावी, रामराज व मीरापुर में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज है।
