कम्पनी से 150 किलो ब्रास(पीतल) का सामान चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद: बता दे कि पुलिस थाना मुजेसर में बांके बिहारी कपूर वासी फरीदाबाद ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसकी कम्पनी में गैस स्टोव के पार्टस बनते है। 15 जून की सुबह शहजाद कम्पनी में घुसा और करीब 150 किलो ग्राम ब्रास(पीतल) का सामान जिसकी किमत करीब 1,50,000/-रू है चोरी करके ले गया। जिसके खिलाफ थाना मुजेसर में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना मुजेसर ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी शहजाद (26) वासी शिवाजी नगर झुग्गी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी साइड वाली कम्पनी की दीवार से कूद कर घुसा था। जिसके बाद उसने ब्रास का सामान उठाया और कम्पनी के बाहर जंगल में छुपा दिया था। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद चोरी का सामान बरामद किया गया।

माननीय अदालत में पेश कर आरोपी को जेल भेजा गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.