स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद बदायूं की अध्यक्ष फात्मा रजा ने तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

बदायूं, 14 अगस्त 2024: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद बदायूं की अध्यक्ष फात्मा रजा ने आज तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा नगर पालिका से शुरू होकर नेहरू चौक, खैराती चौक, छः सड़का, लाबेला चौक, भारतीय स्टेट बैंक होते हुए नगर पालिका पर समापन हुआ।

तिरंगा यात्रा में नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और तिरंगे के सम्मान में जमकर नारेबाजी की।

इस मौके पर तिरंगा यात्रा में सभासदगण श्री वाहिद अली, श्री मुशाईद, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती अनिता जैन, श्रीमती रूबीना, श्रीमती प्रज्ञा पांडे, श्रीमती हिना, श्रीमती सबा खान, श्रीमती प्रियंका, श्रीमती रूपाली, कुमारी गीता सहित नगर पालिका के अधिकारी/कर्मचारीगण श्री मोहम्मद तैयब, श्री केशव गंगवार, श्री राजीव मलिक, श्री खालिद अली खान, श्री सचिन सक्सेना आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.