अखिल भारतीय मीडिया फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने हरमुखपुरी कार्यालय पर किया झंडा रोहण, वीर शहीदों को किया नमन

हरमुखपुरी, 15 अगस्त 2024: अखिल भारतीय मीडिया फाउंडेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आजादी के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हरमुखपुरी कार्यालय पर झंडा रोहण किया। इस मौके पर देश के लिए अपनी जान नौछावर करने वाले वीर जवान शहीदों को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने देशभक्ति के गीतों के साथ देश के प्रति अपनी अटूट निष्ठा और सम्मान प्रकट किया। समारोह में प्रमुख रूप से एडवोकेट संजीव चिकारा, जितेन्द्र कुमार ठाकुर, अश्विन त्यागी, डॉ. किशन लाल शर्मा, दिवाकर दीक्षित, एडवोकेट सुरेन्द्र कुमार, दीकशांत कुमार, नीरज चौधरी, अजय कुमार, राहुल कुमार, अमित कुमार, और रामकिशोर आदि उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में सभी ने एक साथ मिलकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया और शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा। कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और स्वतंत्रता दिवस की महत्ता को गहराई से अनुभव किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.