बार एसोसिएशन मोदीनगर की नवनिवार्चित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

मोदीनगर, आज दिनांक-22.08.2025 दिन शुक्रवार को मोदीनगर तहसील परिसर स्थित मीटिंग हॉल शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बार एसोसिएशन मोदीनगर की नवनिवार्चित सदस्यों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के चेयरमेन श्री शिव किशोर गौड़, ग्रामीण न्यायालय के न्यायाधीश संतनाम सिंह यादव, तहसीलदार मोदीनगर रजत सिंह व न्यायिक तहसीलदार मोदीनगर अरूण अग्रवाल, सब रजिस्ट्रार मोदीनगर भरत कुमार व बार एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा व सचिव अमित नेहरा एडवोकेट व मोदीनगर पालिका परिषद के चेयरमेन विनोद वैशाली जी उपस्थित रहें। इस मौके पर ग्रामीण न्यायालय मोदीनगर के न्यायाधीश श्री संतनाम सिंह यादव ने बार एसोसिएशन मोदीनगर की नई कार्यकारीणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यकारीणी में मुख्य रूप से अध्यक्ष जगवीर सिंह, सचिव नकुल त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार, मीडिया प्रभारी राजकुमार चौधरी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अजित कुमार, कोषाध्यक्ष देवेश शर्मा, सहसचिव अरूण कुमार सहित राजकुमार गुप्ता, उत्तम कुमार त्यागी, विशाल शर्मा आदि अधिवक्तागण ने शपथ ग्रहण की तथा बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्तागण उक्त कार्यक्रम में मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.