9 नवंबर: राममंदिर आंदोलन के इतिहास की विशेष तिथि, सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने लिखा नया अध्याय

अयोध्या, 09 नवंबर।आज का दिन भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण और धार्मिक दृष्टि से ऐतिहासिक तिथि के रूप में दर्ज है। 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने दशकों पुराने अयोध्या विवाद पर ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए विवादित भूमि का स्वामित्व रामजन्मभूमि न्यास को सौंप दिया था।

इस फैसले के साथ ही देशभर में रामलला के भक्तों में हर्ष और आस्था की लहर दौड़ गई थी। सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय ने वर्षों से चल रहे कानूनी और सामाजिक विवाद का शांतिपूर्ण समाधान प्रस्तुत किया।

दिलचस्प बात यह है कि 9 नवंबर का दिन राममंदिर आंदोलन के लिए पहले से ही खास रहा है। 1989 में भी इसी तारीख को अयोध्या में राम जन्मभूमि का शिलान्यास किया गया था। ऐसे में यह तारीख अपने आप में एक आध्यात्मिक और ऐतिहासिक संयोग बन गई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.