देश-दुनिया में भारतीय संस्कृति की पहचान के रूप में अक्सर नजर आने वाली Nita Ambani एक बार फिर अपने पारंपरिक लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में TIME 100 Summit में उनकी मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा, जहां उन्होंने एक खास जामदानी साड़ी पहनी।
यह साड़ी कोई साधारण परिधान नहीं, बल्कि ट्राइबल लोर जामदानी साड़ी है, जिसे तैयार करने में करीब 2 साल का समय लगा। इसे Swadesh ब्रांड के तहत पद्मश्री विजेता Biren Kumar Basak ने पश्चिम बंगाल के फुलिया में तैयार किया है।
साड़ी की खासियत इसकी बारीक मीनाकारी जामदानी बुनाई है, जो बेहद जटिल और दुर्लभ मानी जाती है। क्रीम बेस पर बने रंग-बिरंगे मोटिफ्स, ट्राइबल डिजाइन, मानव आकृतियां, जानवर और पारंपरिक दृश्य इसे एक कलाकृति जैसा रूप देते हैं। वहीं बॉर्डर पर बने मछली के प्रतीक समृद्धि और सौभाग्य का संकेत देते हैं।
न्यूयॉर्क में हुए इस इवेंट में नीता अंबानी ने साड़ी के साथ पारंपरिक ज्वेलरी का भी शानदार मेल किया। पर्ल नेकलेस, एमरल्ड-डायमंड ईयररिंग्स, ब्रेसलेट और रिंग्स ने उनके लुक को और खास बना दिया।
हालांकि इस खास साड़ी की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे बनाने में लगे समय और कारीगरी को देखते हुए इसकी कीमत लाखों रुपये में हो सकती है।
snigdha srivastava
