हरियाणा महिला आयोग में नई नियुक्तियां, उषा प्रियदर्शनी बनीं अध्यक्ष

चंडीगढ़ (एम पी भार्गव द्वारा): हरियाणा सरकार ने राज्य महिला आयोग में नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए उषा प्रियदर्शनी को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, मीना परमार को महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, महिला आयोग में पांच नए सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है। इनमें भारती सैनी, सुनीता लोहचब, सुमन शहजादवाला, अनुकंपा गर्ग और सुनीता चौहान को सदस्य बनाया गया है।

इन नियुक्तियों के साथ हरियाणा महिला आयोग का नया स्वरूप सामने आया है। आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनके हितों से जुड़े मामलों की सुनवाई और महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

नई नियुक्तियों के बाद आयोग से महिलाओं से जुड़े मुद्दों के समाधान और उनके कल्याण के लिए और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.