भतीजे ने कैंची से किया चाचा पर हमला, आरोपी भतीजा मुकेश गिरफ़्तार

महेश चन्द वासी पर्वतीय कालोनी ने पुलिस चौकी पर्वतीय कालोनी में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 4 महीने पहले उसका झगडा उसके भाई के लडके मुकेश के साथ हो गया था तथा 28 अगस्त को जब वह अपना ऑटो मुकेश की दुकान के पास खडा करने लगा तो उनका फिर से झगडा हो गया जिसमें मुकेश ने उस पर कैंची से हमला कर दिया था। जिस शिकायत पर थाना सारन में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

इस मामले में मुकेश(23) वासी संजय एंक्लेव फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का पीडित के साथ 2/3 महीने पहले किसी बात पर झगडा हुआ था जिस पर मुकेश, पीडित से रंजिस रखने लगा था तथा 28 अगस्त को जब पीडित ने आरोपी की दुकान के पास अपना ऑटो खडा किया तो रोड पर जाम लग गया था जिसके चलते उनका आपस में फिर झगडा हो गया। जिस पर मुकेश ने अपनी दुकान में रखी कैंची से पीडित पर हमला कर दिया। पीडित, आरोपी का चाचा है।

आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.