रामपुर। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और नवाबजादी समन अली खान ने मुंबई स्थित उच्चायोग में आयोजित माल्टा की स्वतंत्रता के जश्न में शिरकत की। माल्टा को 21 सितंबर 1964 को आजादी हासिल हुई थी। 1965 से ही भारत और माल्टा के बीच अच्छे रिश्ते हैं।
कार्यक्रम में माल्टा के उच्चायुक्त रूबेन गौसी, डॉ. ओल्गा गौसी और मानद महावाणिज्यदूत चंद्रा रुइया ने दोनों का स्वागत किया। पूर्व मंत्री और संसद सदस्य डॉ. आरोन फर्राग्या से भी नवेद मियां की मुलाकात हुई। माल्टा के राष्ट्रीय दिवस समारोह में आयरलैंड, वियतनाम, तुर्किए, चिली, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, चीन और जॉर्जिया के काउंसिल जनरल भी शामिल रहे।
नवेद मियां ने बताया कि भारत में माल्टा का उच्चायोग 2007 में खोला गया था। इसके कार्यालयों का उद्घाटन 7 जनवरी 2010 को पूर्व उप प्रधान मंत्री व माल्टा के विदेश मंत्री टोनियो बोर्ग और भारत की पूर्व विदेश राज्यमंत्री परनीत कौर द्वारा किया गया था। उच्चायोग ने माल्टा और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए वर्षों से प्रयास किया है। उच्चायोग राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध मजबूत करने में जुटा है। जनवरी 2019 में माल्टा के तत्कालीन प्रधान मंत्री जोसेफ मस्कट ने भारत का दौरा किया, जहां उन्होंने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस यात्रा के दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों ने एक बैठक की, जिससे माल्टा में आईटी और फार्मास्युटिकल क्षेत्रों में भारतीय निवेश को बढ़ावा मिला।
नवेद मियां ने कार्यक्रम में स्वागत व सम्मान के लिए उच्चायुक्त रूबेन गौसी, डॉ. ओल्गा गौसी और मानद महावाणिज्यदूत चंद्रा रुइया का आभार व्यक्त किया है।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
