27 सितम्बर को लखनऊ में होगा राष्ट्रीय वाल्मीकि सम्मेलन-चन्दन लाल
राष्ट्रीय वाल्मीकि सम्मेलन में आरक्षण, रोजगार और सफाई कर्मचारियों के अधिकारों पर मंथन
Lucknow: चन्दन लाल वाल्मीकि राष्ट्रीय कार्यकारी कार्यकारी अध्यक्ष वंचित शोषित सामाजिक संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ, महादलित परिसंघ ने जारी ने बताया कि आगामी 27 सितम्बर को लखनऊ के विश्वेश्रय्या ऑडोटोरियम पी0डब्ल्यू0डी0 भवन, राज भवन के राष्ट्रीय वाल्मीकि सम्मेलन का होगा। सम्मेलन की तैयारियों के लिए अभी तक मैलानी, गोला, लखीमपुर, हरगांव, लहरपुर, सीतापुर, लखनऊ में स्मारक समितियों में कार्यरत साथियों नगर निगम, पालिकाओ तथा नगर पंचायतों के वाल्मीकि समाज के लोगों से 27 को लखनऊ में पहुंचने के लिए अपील और बैठकें लगातार की जा रही है।
चन्दन लाल वाल्मीकि ने बताया इस सम्मेलन में देश भर के वाल्मीकि समाज के मंत्री, सांसद, विधायक, राष्ट्रीय व राज्य सफाई कर्मचारी आयोगों के अध्यक्ष पूर्व सांसद पूर्व विधायक, शीर्ष संस्थाओं के अध्यक्ष सदस्य के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के कई कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है।
चन्दन लाल वाल्मीकि ने बताया कि वाल्मीकि सम्मेलन में दो चरणों में होगा प्रथम सत्र 10 बजे से और दूसरा सत्र 2 बजे से होगा। सम्मेलन में प्रमुख रूप से वाल्मीकि (सफाई पेशा समाज) की सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक, राजनैतिक, हिस्सेदारी के साथ आरक्षण के वर्गीकरण, शिक्षित बच्चों के लिए प्रतियोगितात्मक परिक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग, वाल्मीकि, 20 वर्षों से कार्यरत वेतन बैण्ड सफाई कर्मचारियों को 7 वें वेतन का लाभ व उनका नियमितिकरण, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बने सार्वजनिक शौचालयों के केयर टेकरों को प्रति माह भुगतान उनके सीधे खाते में डालने के लिए स्कीम/नीति में संशोधन, वाल्मीकि (सफाई पेशा समाज) के लोगों का उनके आवासों का मालिकाना हक सफाई कार्यों में आउटसोर्स के स्थान पर रिक्त सृजित पदों पर नियमित भर्ती हों, सीवर सैप्टिक टैंक की सफाई के दौरान हुई मौतों की रोकथाम और मृतक के परिवार का पुनर्वास हो।
हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुनर्वास अधिनियम 2013 के जिम्मेदारी से अनुपालन, राज्य राज्य सफाई कर्मचारी आयोग ने अपनी रिपोर्ट सरकारों को दी है उनका सरकारें अनुपालन करें।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम लि0 भारत सरकार की योजनाओं के लाभ उत्तर प्रदेश में दिलाने के लिए चैनलाइजिलंग एजेन्सी उत्तर प्रदेश वित्त विकास निगम लि0 के माध्यम से राज्य सरकार गारण्टी लेकर बन्द योजनाओं को चालू करे, सफाई के कार्यों में वाल्मीकि समाज के लोगों को पूर्व सरकार की भांति ठेकेदारी में 20 प्रतिशत पृथक आरक्षण स्मारक समिति (स्मारक संग्राहलयों, पार्कों व उपवनों आदि की प्रबन्ध, सुरक्षा एवं अनुरक्षण समिति) सहित, सर्वोच्च न्यायलय के आदेश के अनुपालन में सभी विभाग में 15 वर्षों से कार्यरत नियमित प्रकृति के सफाई कार्य पर लगे कर्मचारियों को प्राथमिकता पर नियमित करे सरकार, शिक्षित सफाई कर्मचारियों की पदोन्निति, सम्मेलन की तैयारियों और जनसम्पर्क के लिए चन्दन लाल वाल्मीकि के साथ अशोक मेढे -संरक्षक, उमेश पिम्परे राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रताप करोसिया राष्ट्रीय संयोजक, चन्दन लाल वाल्मीकि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, सुरेश कुमार उटमालिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश प्रदेश सचिव पंकज धर्मानी, राजेश तिषौर, राकेश मुंशी, कुंवर विकेन्स प्रदेश अध्यक्ष युवा विंग अवध जी जान से जुटे है।
