मुजफ्फरनगर: पूर्व विधायक शाहनवाज राणा गिरफ्तार, अदालत ने जारी किए थे गिरफ्तारी वारंट

मुजफ्फरनगर: बिजनौर सदर विधानसभा के पूर्व विधायक शाहनवाज राणा को मुजफ्फरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी अपर जिला जज के आदेश पर की गई है।

मुजफ्फरनगर के अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या चार ने थाना मंसूरपुर के मामले (मुकदमा अपराध संख्या 916/2012, हरिओम आदि) में कई बार शाहनवाज राणा के गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे, लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। इसके बाद 19 अक्टूबर को अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए थे।

आज, मंसूरपुर पुलिस ने शाहनवाज राणा, जो स्वर्गीय बदर राणा के पुत्र हैं, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब पूर्व विधायक को अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है। इस मामले की अगली सुनवाई 30 नवंबर को होगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.