कारोबारी को लूटने के लिए मुंशी ने रची फिल्मी कहानी, पुलिस के हाथ लगते ही आरोपी के साथ जो हुआ…

लूट और अपहरण का गंभीर मामला देखते हुए पुलिस आयुक्त ने मामले में सभी क्राइम ब्रांच को सक्रिय कर दिया। बाद में पुलिस को क्लर्क की झूठी कहानी पर शक हुआ तो उससे सख्ती से पूछताछ की। जिस पर उसने सच उगल दिया। पुलिस ने क्लर्क को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।

फरीदाबाद। लालच में आकर क्लर्क ने अपने मालिक से छह लाख रुपये हड़पने के लिए खुद ही लूट और अपहरण का नाटक रच दिया। फिर मालिक से पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराने को कहा। व्यापारी ने क्लर्क की झूठी कहानी पर विश्वास कर लिया और ओल्ड फरीदाबाद थाने में शिकायत दर्ज करा दी।
क्लर्क की झूठी कहानी पर शक
लूट और अपहरण का गंभीर मामला देखते हुए पुलिस आयुक्त ने मामले में सभी क्राइम ब्रांच को सक्रिय कर दिया। बाद में पुलिस को क्लर्क की झूठी कहानी पर शक हुआ तो उससे सख्ती से पूछताछ की। जिस पर उसने सच उगल दिया। पुलिस ने क्लर्क को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
सेक्टर-19 में रहने वाले कारोबारी तुषार जिंदल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घर के पास ही उनकी स्टील सरिया की दुकान है। उनकी दुकान पर भूड़ कॉलोनी में रहने वाला गुड्डू नाम का मुंशी हिसाब-किताब रखने का काम करता है।
 ऐसे पकड़ में आई मुंशी की कहानी
मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच की टीम ने मुंशी से पूछा कि पल्सर बाइक पर आए युवकों ने उसका अपहरण कहां से किया। यह बताने में वह झिझका। मुंशी ने बताया कि बाइक सवार उसे उसकी ही कार में अगवा कर ले गए। ऐसे में पुलिस को बाइक मुंशी द्वारा बताई गई जगह पर नहीं मिली।
साथ ही पुलिस को यह भी शक हुआ कि आरोपी छह लाख रुपये ही क्यों ले गए, जबकि वे इनोवा कार भी लूट सकते थे। इसी कार में गुड्डू तुषार के यहां से रुपये लेकर आ रहा था। इसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर मुंशी ने सारी बातें बता दीं। आरोपी ने घर पर छह लाख रुपये रखे थे, जो बरामद कर लिए गए। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.