नगर पालिका परिषद बदायूं अध्यक्ष फात्मा रजा ने किया कार्यालय का निरीक्षण, अवैध धन मांगने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

बदायूं: आज, 24 सितंबर 2024 को अपराह्न 3:05 बजे नगर पालिका परिषद बदायूं की अध्यक्ष फात्मा रजा ने नगर पालिका कार्यालय के समस्त अनुभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यदि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा जनता के किसी कार्य के संबंध में अवैध धन की मांग की गई, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अध्यक्ष ने यह भी आदेश दिया कि जनता के कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, अन्यथा लापरवाही पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।

इस दौरान कार्यालय अधीक्षक खालिद अली खां, लिपिक नवेद इकबाल गनी, और सचिन सक्सेना समेत कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.