मुख्तार अब्बास नकवी 17 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे रामपुर, ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
Rampur: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी 17 सितंबर 2026 को दो दिवसीय प्रवास पर रामपुर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नकवी दोपहर 1:45 बजे रामपुर पहुंचेंगे।
दौरे के दौरान वह शाम 6 से 7 बजे तक पंडित दीनदयाल चौक और अंबेडकर पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
पार्टी पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों से करेंगे संवाद
18 सितंबर को सुबह 8:30 बजे मुख्तार अब्बास नकवी अपने आवास पर आगामी सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे। इसके अलावा प्रमुख सामाजिक, शैक्षणिक, राजनीतिक और युवा संगठनों के पदाधिकारियों के साथ भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद नकवी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
