मोदीनगर दोस्त ने नहीं लौटाए 15 लाख रुपये, परेशान युवक ने खाया जहर हालत गंभीर 

गाजियाबाद :– मोदीनगर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां उधार दिए पैसे वापस न मिलने से परेशान होकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन-फानन में युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
​घटना मोदीनगर की महामाया चौकी क्षेत्र की है।

पीड़ित युवक का आरोप है कि उसके एक करीबी दोस्त ने उससे 15 लाख रुपये उधार लिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब दोस्त ने रकम वापस नहीं की, तो पीड़ित मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। बार-बार तकादा करने के बावजूद पैसे न मिलने पर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
​पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी दोस्त से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। ​इस घटना ने एक बार फिर आपसी लेन-देन में, बढ़ते अपराध और मानसिक तनाव को उजागर कर दिया है।

यह भी पढ़ें- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोरी), बाराबंकी में कंप्यूटर लैब का किया उद्घाटन

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.