Faridabad: सेक्टर-20B में यथार्थ हॉस्पिटल की जमीन HSVP ने रद्द (Resumed) कर दी है।
Site No. 9 & 9A, Sector-20B, Faridabad, जो M/s MGS Infotech Research & Solutions Pvt Ltd को अलॉट थी, उसका अलॉटमेंट HSVP ने कैंसिल कर दिया, क्योंकि शर्तों का उल्लंघन हुआ और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
बैकग्राउंड क्या है?
1. यह जमीन असल में MGS Infotech को हॉस्पिटल बनाने के लिए मिली थी।
2. अक्टूबर 2024 में यथार्थ हॉस्पिटल ने इसी कंपनी में 60 फीसदी हिस्सेदारी 152 करोड़ में खरीदी थी और यहां 400 बेड का हॉस्पिटल बनना था।
3. अब HSVP के Estate Officer-I ने Section 17(4) Haryana Shehri Vikas Pradhikaran Act के तहत इसकी लीज रद्द कर दी है और जब्त करने का ऑर्डर दिया है।
मतलब HSVP का कहना है – आपने टाइम पर हॉस्पिटल नहीं बनाया / शर्तें पूरी नहीं कीं, इसलिए जमीन वापस ले रहे हैं।
हॉस्पिटल के पास अब अपील का ऑप्शन है – Chief Administrator, HSVP के पास Section 17(5) में अपील कर सकते हैं।
अभी हॉस्पिटल बंद नहीं हुआ, पर अगर अपील खारिज हुई तो यह पूरा प्रोजेक्ट सील हो सकता है।
