1. अवैध मदरसों पर कार्रवाई
डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ और पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ ने खोड़ा पहुंचकर तीन अवैध मदरसों को चिह्नित किया। नोटिस जारी होने के बाद इन्हें सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
2. तीन दिवसीय सत्यापन अभियान
सूर्या हत्याकांड के बाद खोड़ा समेत देहात क्षेत्र में तीन दिवसीय सत्यापन अभियान चलाया गया। 17,174 अपराधियों की जांच की जा रही है, जिनमें 600 अपराधी और 14 हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं।
3. ड्रोन और डॉग स्क्वायड की मदद
पुलिस, राजस्व विभाग और डॉग स्क्वायड की टीमों ने मेटल डिटेक्टर से जांच की। ड्रोन सर्वे के जरिए मकानों का भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है।
4. अपराधियों पर विशेष नजर
हत्या, लूट, चोरी, छिनैती, मादक पदार्थ तस्करी और आर्म्स एक्ट से जुड़े अपराधियों को चिह्नित कर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कई पुलिस टीमें अभियान में लगी हैं।
5. संपत्तियों की जांच शुरू
खोड़ा नगर पालिका द्वारा व्यापक सर्वे कराया जा रहा है। सूर्या हत्याकांड के आरोपियों से जुड़ी संपत्तियों की जांच की जा रही है। नियम उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई होगी।
