मोदीनगर भोजपुर थाना क्षेत्र के नाहली में, खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी छापेमारी, 1038 किलो पनीर-खोया किया नष्ट।

  • रिपोर्ट: जितेन्द्र ठाकुर

Ghaziabad. मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र के नाहली गांव में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन डेयरियों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई 12-13 अगस्त की देर रात करीब 12 बजे कलवा डेयरी और शकील डेयरी समेत तीन डेयरियों में की गई।

जांच के दौरान टीम को पनीर और खोया तैयार करने में कथित तौर पर मिलावट के लिए इस्तेमाल की जा रही वनस्पति, मिल्क पाउडर, रिफाइंड पामोलीन ऑयल, सफेद पाउडर और रानीपाल समेत अन्य रसायन मिले। टीम ने मौके पर 868 किलो पनीर और 170 किलो खोया, यानी कुल 1038 किलो खाद्य पदार्थ नष्ट कराया।

कार्रवाई के दौरान 25 किलो सफेद पाउडर, 4 किलो वनस्पति और 153 किलो पामोलीन ऑयल भी जब्त किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीनों डेयरियों से कुल 20 नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

विभाग की ओर से डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भोजपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराने के संबंध में शिकायती पत्र दिया गया है। अब प्रयोगशाला जांच की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.