Badaun, August 13, 2026: उo प्रo राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी द्वारा सघन एड्स जागरूकता अभियान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बदायूं में सघन एड्स जागरूकता अभियान के अंतर्गत Shikhar Institute of Pharmacy & Nursing, बदायूं में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं अभियान के सफल संचालन के उद्देश्य से जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी (एड्स) डॉ. विनेश कुमार ने एचआईवी/एड्स के संक्रमण के प्रमुख कारणों एवं बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचआईवी का संक्रमण मुख्य रूप से असुरक्षित यौन संबंध, एचआईवी संक्रमित गर्भवती महिला से उसके बच्चे में संक्रमण, संक्रमित रक्त चढ़ाने तथा संक्रमित सुई या सिरिंज के उपयोग से फैल सकता है। उन्होंने एचआईवी से बचाव के लिए सुरक्षित व्यवहार अपनाने, समय पर जांच कराने तथा उपचार सेवाओं से जुड़ने पर जोर दिया।

शनि दुबे, प्रोग्राम मैनेजर, लोक स्मृति सेवा संस्थान , लक्षित हस्तक्षेप परियोजना के तहत उच्च जोखिम समूहों पे कार्य कर रहे FSW (Female Sex Workers), MSW (Men who have Sex with Men) एवं ड्रग यूजर्स के बीच एचआईवी/एड्स के संक्रमण, जांच, बचाव एवं उपचार के संबंध में जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इन समुदायों तक जागरूकता एवं स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
उन्होंने यह भी बताया कि एचआईवी से संक्रमित व्यक्तियों में टीबी होने का जोखिम अधिक रहता है। इसलिए एचआईवी से संक्रमित प्रत्येक व्यक्ति की नियमित टीबी जांच कराया जाना आवश्यक है, जिससे बीमारी की समय पर पहचान कर उचित उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
काउंसलर रेशमवती ने गर्भवती महिलाओं की एचआईवी जांच तथा एचआईवी संक्रमित गर्भवती महिला से उसके बच्चे में एचआईवी संक्रमण के जोखिम को कम करने के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच, परामर्श एवं आवश्यक उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला।
सुनील कुमार द्वारा भी सघन एड्स जागरूकता अभियान के उद्देश्यों, विभिन्न गतिविधियों तथा समुदाय में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को लोक स्मृति सेवा संस्थान के स्टाफ द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
