Modia Khera Competition: युवा संसद में गूंजे ज्वलंत मुद्दे: छात्रों ने सीखी लोकतंत्र की बारीकियां, दिखाया सशक्त नेतृत्व

मोड़िया खेड़ा के विद्यालय में युवा संसद प्रतियोगिता का सफल आयोजन, छात्रों ने सीखे लोकतंत्र के पाठ

Modia Khera Competition (डॉ एम पी भार्गव): जिला के गांव मोडिया खेड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मे आज जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम के सौजन्य से डिंग डाइट के तत्वाधान मे आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं के लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्पीकर,महासचिव,प्रधानमंत्री, विपक्ष का नेता, सहित अनेक सांसद बनकर एक घण्टे तक अभिनय करके संसद की कार्यप्रणाली को चलाया । युवा संसद के आयोजन पर देश की मुख्य समस्याओं के मुद्दे रखे गए व उन पर तीखी बहस व कुछ प्रस्तावों पर विचार विमर्श करके संसद में पास किया गया।

Modia Khera Competition: शिक्षा के साथ कौशल नेतृत्व विकास बढ़ाने का कार्य

प्रतियोगिता की तैयारी राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता संदीप कुमार ने स्टाफ सदस्यों व बच्चों के सहयोग से की गई। प्रतियोगिता में बतौर निर्णायक मंडल में प्रवक्ता हेमराज राजनीति विज्ञान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालांवाली व राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता सुरेश कुमार शर्मा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद ने इस युवा संसद प्रतियोगिता का अवलोकन किया और उन्होंने कहा कि विद्यालयो में युवा संसद प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यार्थियों को संसद की कार्य प्रणाली के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी मिलती है। वहीं विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ कौशल नेतृत्व का विकास बढ़ाने का कार्य करता है।

Ellenabad ITI Students: ऐलनाबाद के ITI विद्यार्थियों ने किया 132 केवी सबस्टेशन का शैक्षणिक भ्रमण, बिजली व्यवस्था की बारीकियां सीखीं

Modia Khera Competition: गणमान्य जन-विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी रहे उपस्थित

modia-khera-competition-youth-parliament
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय(सोर्स- ख़बरें जंक्शन)

इस अवसर पर बतौर आब्जर्वर डिंग डाइट के युवा विग शाखा के प्रभारी अनिल चावला भी उपस्थित रहे। विद्यालय प्राचार्य सुमन रोहित ने आए हुए सभी आगंतुकों का स्वागत किया व विद्यार्थियों को बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता बढ़ती है। तथा विद्यार्थी सदन की कार्यवाही, प्रश्नकाल, चर्चा, विचार-विमर्श और लोकतांत्रिक संवाद की प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप से समझते हैं। इस अवसर पर गुड़िया खेड़ा विद्यालय के प्राचार्य उमेद सिंह ढाका, साहूवाला विद्यालय के प्राचार्य मंजू पूनिया, सरपंच भरत छापूनिया, एसएमसी प्रधान रामेश्वर सहित अनेक गणमान्य जन तथा सभी विद्यालय स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

UP Ranji Team Captain: आर्यन जुयाल को यूपी रणजी टीम का कप्तान चुने जाने पर मिल रही बधाइयां

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.