Ellenabad Cleanliness Issue: ऐलनाबाद में सफाई व्यवस्था चरमराई, वार्ड 3 के पार्षद सुभाष चन्द्र ने नगर पालिका सचिव को सौंपा ज्ञापन
ऐलनाबाद (सिरसा), 14 अक्टूबर (डॉ. एम.पी. भार्गव)। ऐलनाबाद शहर के वार्ड नंबर 3 में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो गई है। कई दिनों से कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां नियमित रूप से मोहल्लों में नहीं आ रही हैं, जिससे गलियों में कचरे के ढेर लग गए हैं।
निवासियों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा हर महीने पूरा गारबेज कलेक्शन शुल्क वसूला जा रहा है, लेकिन बदले में सफाई व्यवस्था नाममात्र की रह गई है।
वार्ड 3 के पार्षद सुभाष चन्द्र ने मंगलवार को नगर पालिका सचिव को लिखित ज्ञापन सौंपकर अविलंब कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि ठेकेदार द्वारा सफाई कर्मियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है, जिससे कर्मचारी काम पर आना बंद कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Kuttu Ki Khichdi Recipe: नवरात्रि व्रत में बनाएं लौकी, पालक और टमाटर वाली हेल्दी खिचड़ी
Ellenabad Cleanliness Issue: पार्षद की प्रमुख मांगें
1. कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों का नियमित रूट चार्ट जारी हो।
2. सफाई कर्मियों का बकाया वेतन तुरंत जारी किया जाए।
3. लापरवाह ठेकेदार पर जुर्माना लगाकर ठेका रद्द/ब्लैकलिस्ट किया जाए।
AgroGold Manual Agriculture Spray Pump Spray Machine 16 Liter Garden Sprayer Pump _ 9 16 L Backpack Sprayer (Pack of 1)
Ellenabad Cleanliness Issue: ज्ञापन की प्रतिलिपि उप-मंडल अधिकारी (नागरिक), ऐलनाबाद को भी भेजी गई है। पार्षद ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वार्डवासियों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी।
