मोदी सरकार ने इस अधिनियम के रूप में देश की महिलाओं को उपहार दिया- सलोना कुशवाह

महिलाएं भी राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेगी:- राजीव कुमार गुप्ता

बदायूं से इंतजार हुसैन की रिपोर्ट
इस्लामनगर। इस्लामनगर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन महिला मोर्चा द्वारा किया गया। इसमें भाजपा की महिला मोर्चा द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में अवगत कराया गया। जिसमे मुख्य अतिथि तिलहर विधानसभा की विधायक सलोना कुशवाह, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने मातृशक्ति अभियान के प्रति जागरूक किया।

तिलहर विधायक सलोना कुशवाह ने कहा नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी महिलाओ को इस अधिनियम 2023 के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा पीएम ने महिलाओं के लिए प्राथमिकताएं दी है। साथ ही कहा इस अधिनियम से महिलाओं को नेतृत्व करने का और मौका मिलेगा तथा महिलाएं भी राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकेगी। यह अधिनियम लाकर पीएम मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा आज देश की महिलाओं का भरोसा नरेन्द्र मोदी पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्षीय शासन में महिलाएं हर क्षेत्र में जिस तेजी से शक्ति बनकर उभरी हैं, उससे आगामी दिनों में कोई संशय नहीं है कि मातृ शक्ति सत्ता में भी पुरुषों के साथ-साथ भागीदारी निभाएगी। एक जमाना था जब महिलाओं को कमजोर माना जाता था, लेकिन अब मातृशक्ति को हर क्षेत्र में समान भागीदारी मिल रही है और अपने कामों में मातृ शक्ति अपने कौशल को प्रदर्शित भी कर रही है। मोदी सरकार ने इस अधिनियम के रूप में देश की महिलाओं को उपहार दिया है। इससे विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं का प्रतिनिधत्व बढ़ेगा।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्षा वर्षा यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय, सीमा राठौर, दीपमाला गोयल, संध्या जोशी करुणा सोलंकी, मोनिका सक्सेना आदि महिलाएं उपस्थित रही।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.