मीरजापुर पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत महिला सुरक्षा में बड़ी कार्रवाई, शोहदा गिरफ्तार

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मीरजापुर। महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत मीरजापुर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की है। थाना राजगढ़ पुलिस ने महिलाओं से अश्लील इशारे और टिप्पणियां करने वाले एक शोहदे को मौके पर ही दबोच लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर जिलेभर में महिला संबंधी अपराधों और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 22.09.2025 को मिशन शक्ति एंटी-रोमियो टीम—महिला आरक्षी नीला यादव और मुख्य आरक्षी रणजीत सिंह नदिहाल तिराहे पर अभियान का प्रचार-प्रसार कर रहे थे।

उसी दौरान आरोपी जीऊत राज पुत्र कामेश्वर, निवासी पिपरवार थाना राजगढ़ महिलाओं के साथ अश्लील हरकत और टिप्पणियां करता पाया गया। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0-163/2025 धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई और उसे माननीय न्यायालय/जेल भेज दिया गया।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.