मीरजापुर में मुठभेड़ के बाद ₹25 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

Mirzapur: लालगंज थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ₹25 हजार के इनामी वांछित गो-तस्कर गुफरान को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार नैड़ी कठारी-गड़बड़ा धाम मार्ग स्थित पुलिया के पास रोकने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुफरान पुत्र ईशा, निवासी घुर्माबाद, रोहतास बिहार के रूप में हुई। उसके कब्जे से .315 बोर का देशी तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस, बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा ₹37,500 नकद बरामद हुए।

घायल आरोपी को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई है पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ लालगंज जिगना और विंध्याचल थानों में गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मीरजापुर के लालगंज में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ₹25 हजार के इनामी वांछित गो-तस्कर गुफरान को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, बाइक और ₹37,500 नकद बरामद हुआ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.