मिर्जापुर में पुलिस की लगातार जनसुनवाई, एसपी व डीआईजी ने सुनीं समस्याएं

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

Mirzapur: जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधिकारी निरंतर जनसुनवाई कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस कार्यालय तथा परिक्षेत्रीय कार्यालय में अलग-अलग जनसुनवाई आयोजित की गई।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई की। इस अवसर पर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। एसपी ने प्रत्येक शिकायत स्वयं नोट करवाई और उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों तथा अधिकारियों को आवश्यक आदेश व दिशा-निर्देश दिए।

वहीं, पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र पूनम ने परिक्षेत्रीय कार्यालय में जनसुनवाई की। डीआईजी ने भी प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

लगातार हो रही इन जनसुनवाइयों से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। फरियादी अब सीधे उच्चाधिकारियों के समक्ष अपनी बात रख पा रहे हैं, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो रही है।

गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों तथा किसी भी दुर्घटना पर नियंत्रण के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में लापरवाही किसी भी सूरत में क्षम्य नहीं होगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.