मिर्जापुर : एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए लेखपाल को रंगे हाथों पकड़ा

10 हजार की रिश्वत मांग रहा था किसान से, शहर कोतवाली क्षेत्र के बीएलजे ग्राउंड से हुई गिरफ्तारी

मिर्जापुर। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने सोमवार को लेखपाल विवेक मिश्रा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, विवेक मिश्रा सदर तहसील के सारीपुर गांव में तैनात था और उसने एक किसान से एक विस्सा जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। परेशान किसान ने इस पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन विभाग से की।

शिकायत के आधार पर टीम ने योजना बनाकर किसान को पैसे के साथ भेजा। जैसे ही लेखपाल ने रिश्वत की राशि ली, एंटी करप्शन की टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र के बीएलजे ग्राउंड में उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

इसके बाद आरोपी को देहात कोतवाली लाकर पूछताछ की जा रही है। टीम यह भी पता लगा रही है कि आरोपी पहले भी ऐसे किसी भ्रष्टाचार में संलिप्त रहा है या नहीं।

जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से तहसील और राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.