मीरापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को चाकू के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल

मीरापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह व एसपी देहात आदित्य बंसल व सीओ जानसठ रामशीष यादव द्वारा चलाए जा रहे अभियान मे इंस्पेक्टर मीरापुर रवेन्दर सिंह यादव के निर्देश पर चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल भेज दिया।
मीरापुर थानाक्षेत्र की बीआईटी चौकी प्रभारी अजीत शर्मा हेडकॉस्टेबल जितेन्दर सिंह व अनुज कुमार के साथ राधा कृष्ण के मन्दिर के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सामने से एक सन्दिग्ध युवक आता दिखाई दिया जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो युवक पीछे की ओर भागने लगा जिसपर पुलिस ने घेराबन्दी कर युवक को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ मे युवक ने अपना नाम रविन्द्र पुत्र सोहनवीर निवासी ग्राम अल्लूवाला थाना रामराज जनपद मुजफ्फरनगर बताया पुलिस ने युवक से एक अवैध चाक़ू बरामद कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.