वाल्मीकि समाज के लोगो ने हल्का लेखपाल व आरोपियों के विरुद्ध डीएम से लगाई न्याय की गुहार, रास्ता खुलवाने की मांग, जिलाधिकारी ने दिया आश्वासन
- रिपोर्ट: इंतज़ार हुसैन
मुजरिया तहसील सहसवान व मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम चतुरी नगला की वाल्मीकि बस्ती के लोगों ने गांव के कुछ लोगों पर 50 वर्षों से अधिक पुराने रास्ते को बंद करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के उमेश, पंकज और भानु ने 1 जून 2026 को ट्रैक्टर से रास्ता जोतकर बंद कर दिया, जिससे बस्ती के लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने तहसील समाधान दिवस और थाना समाधान दिवस में शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। शिकायत में हल्का लेखपाल व ग्राम प्रधान पति की सांठ गांठ के चलते सही पैमाइश न करने का आरोप लगाया गया है।

वाल्मीकि समाज के लोगों ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष राजस्व टीम और पुलिस टीम द्वारा मौके की जांच कराकर पुराने रास्ते को खुलवाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि न्याय न मिलने पर उन्हें गांव से पलायन करने को मजबूर होना पड़ सकता है।
जिलाधिकारी बदायूं मे पीड़ितों को राजस्व टीम गठित कराकर पैमाइस कर रास्ता खुलवाकर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही का आश्वासन दिया
