हरियाणा नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त की बैठक,चुनाव शांतिपूर्ण कराने के निर्देश

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह और मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने आज राज्य में नगर निकायों के आम चुनावों की तैयारियों के संबंध में संयुक्त रूप से एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू करने, कानून एवं व्यवस्था, बिजली आपूर्ति तथा अन्य मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह को आश्वासन दिया है कि आगामी नगर निकाय चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में प्रशासन पूरा सहयोग देगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.