रामपुर: रामपुर मे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी की बैठक संपन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार जी द्वारा की गई, बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा, 6 अप्रैल हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन है, जिस दिन भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई , आप सभी लोग जानते हैं कि हमारा मान सम्मान सब कुछ भारतीय जनता पार्टी से है और 6 अप्रैल हमारी पार्टी का स्थापना दिवस है, जिसको हमें बहुत ही धूमधाम और भव्य तरीके से मानना है। 5 अप्रैल को स्वच्छता अभियान चलना है और आपने पार्टी कार्यालय पर हम सब कोई इकट्ठा होकर सर्व प्रथम अपने पार्टी के कार्यालय को स्वच्छ करना है वही हमारा कर्म स्थान है हम पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए हमारा मंदिर है। स्वच्छता अभियान के पश्चात हमको, हर घर तिरंगा अभियान में जुट जाना है, हम सभी को इस अभियान की शुरुआत करनी है और अपने आवास पर तिरंगा लगवा है, साथ में सेल्फी लेनी है और सोशल मीडिया पर #bjp4viksitbharat डाल के प्रत्येक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसको ज्यादा से ज्यादा शेयर करना है, इससे हमारे अभियान को गति मिलेगी और सभी लोग अपने घर पर तिरंगा लगाकर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस में सम्मिलित होंगे।। 6 अप्रैल को हमें भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भव्य सम्मेलन का आयोजन करना है जिसमें प्रदेश नेतृत्व से वरिष्ठ नेता आएंगे और सभी को संबोधित करेंगे। जिला महामंत्री अशोक बिश्नोई, रविन्द्र सिंह रवि, सतनाम सिंह, जिला उपाध्यक्ष जगपाल यादव, मोहन कुमार लोधी, अनुज सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, महेंद्र सैनी, पारुल अग्रवाल, संजय पाठक, ऋषि पांडे, अवधेश शर्मा, अजय बाबू गंगवार, अनु सक्सेना, भव्य उप्पल, राजू सुमन, कमल लोधी, योगेश जाम, आंगन लाल लोधी, रवि गंगवार, इंद्रजीत गंगवार, रोहित सैनी, कांता प्रसाद लोधी, पूजा सागर, वेद प्रकाश सागर, ओम प्रकाश सैनी, नरेंद्र सिंह, देवेंद्र दिवाकर, सुखदेव चीमा, नवनीत चौहान, अमित दिवाकर, शिवम् कुक्कू अरोड़ा, विवेक बिश्नोई, नवदीप चौधर, आशु गुप्ता, अजीत गौतम, योगेंद्र गंगवार, देवराज गंगवार, दुर्गेश गंगवार, मन सिंह लोधी, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
