रामपुर. जनपद में चल रहे विकास कार्य एवं जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉदड़ की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
विगत बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न किए जाने पर अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी प्रान्तीय खण्ड एवं निर्माण खण्ड को नोटिस जारी करते हुए कहा कि भविष्य में शिकायतों की पुनरावृत्ति पाए जाने पर शासन को पत्र प्रेषित कर दिया जायेगा। जनप्रतिनिधियों ने बैठक में तहसील बिलासपुर में राशन कार्ड में मोबाइल नम्बर अंकित न किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि पूर्ति निरीक्षक बिलासपुर कार्य में उदसीनता बरतने पर उनका एक माह का वेतन बाधित कर दिया जाए तथा शिकायत का स्वयं संज्ञान लेते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विद्युत, स्वास्थ्य, निराश्रित पशुओं, सड़क, राशन सहित क्षेत्रों की अन्य समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया, जिसपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनप्रतिनिधियों ने अवगत कराया कि आयुष्मान कार्ड बनने में कुछ त्रुटियां हो रही है जिसपर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि आयुष्मान कार्ड बनने में जो त्रुटियां उत्पन्न हो रही है उसको समय से ठीक करा लिया जाए। जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे है तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जिन ग्रामों में शुरूआत हो रही है वहॉ भी आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जो पात्र व्यक्ति सम्बन्धित योजनाओं से वंचित रह गए है उन्हें भी पात्रता के आधार पर योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा। जनप्रतिनिधियों ने अवगत कराया कि तहसील मिलक में रेलवे फाटक के अक्सर बन्द होने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है तथा उन्होंने यह भी बताया कि रेलवे फाटक के निकट मण्डी समिति से गुजरने वाली रोड खराब है, जिसपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि सड़क की मरम्मत कराकर कर ठीक कर कराया जाए।
राणा शुगर मिल में किसान का गन्ना घटतौली की शिकायत पर जिलाधिकारी नेे गन्ना अधिकारी को निर्देशित किया कि कहीं भी घटतौली की शिकायत न आने पाए इसके लिए स्थलीय निरीक्षण भी किया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, मुख्य विकास अधिकारी नन्द किशोर कलाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी हंसराज पप्पू, चेयरमैन जिला सहकारी बैंक मोहनलाल सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
