मीरापुर: साप्ताहिक बंदी में खुला रहा मीरापुर का बाजार

मीरापुर। मीरापुर कस्बें में साप्ताहिक बंदी का कोई असर नही है साप्ताहिक बंदी के दिन भी मीरापुर का बाजार पूर्ण रूप से खुला रहा।

मीरापुर कस्बें में शुक्रवार का दिन साप्ताहिक बंदी के लिए निर्धारित है उच्चाधिकारियों के साप्ताहिक बंदी को सख्ती से लागू किये जाने के आदेश मीरापुर में पूरी तरह हवा हवाई साबित हो रहे है। साप्ताहिक बंदी के दिन मीरापुर का सम्पूर्ण बाजार सुबह से ही प्रतिदिन की भांति खुला रहता है।तथा बाजार में रोजाना की तरह ही भारी भीड़ रहती है और मुख्य बाजार में जाम के हालात बने रहते है कुछ माह पूर्व दीपावली पर्व से कुछ दिन पहले मार्केट इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने साप्ताहिक बंदी के दिन बाजार बंद रखने के लिए वार्ता की थी तो व्यापारियों ने त्याहारों के बाद शुक्रवार को पूर्णतः बाजार बंद रखने का आश्वासन दिया था किंतु इसके बावजूद आजतक मीरापुर में साप्ताहिक बंदी का कोई असर नजर नही आया।

इन्होंने कहा……
शुक्रवार की साप्ताहिक बंदी के दिन बाजार बंद रखने का आश्वासन व्यापारियों द्वारा दिया गया था आज बाजार खुलने की मुझे कोई जानकारी नही है आगामी सप्ताह में साप्ताहिक बंदी के दिन मीरापुर का निरीक्षण कर साप्ताहिक बंदी को सख्ती के साथ लागू कराया जाएगा।…रमेश कुमार मार्केट इंस्पेक्टर

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.