मीरापुर दहेज हत्याकांड मामला: पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी पति और सास को किया गिरफ्तार

मीरापुर से ऋतु मोहन की रिपोर्ट।

मीरापुर. गांव सम्भालेहड़ा में विवाहिता की हत्या में नामजद पति व सास को पुलिस ने घटना के 24 घण्टे के भीतर ही गिरफ़्तार कर लिया।पुलिस ने दोनों का चालान कर न्यायालय में पेश किया।

सोमवार को मीरापुर थानाक्षेत्र के गांव सम्भालेहड़ा में दहेज लोभी ससुरालियों की भेंट चढ़ी विवाहिता मोनिका उर्फ मोनी की हत्या में नामजद उसकी सास कौशल पत्नी विक्रम व मृतका के पति सोनू को पुलिस ने मोन्टी तिराहे से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह भागने की फिराक में थे।इंस्पेक्टर रवेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि सोमवार को सम्भालेहड़ा में विवाहिता मोनिका की उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी नही होने पर हत्या कर दी गई थी।सास और पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से दोनों को न्यायालय ने जेल भेज दिया।बाकी फरार अभियुक्तों को भी शीघ्र गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

About The Author

1 Comment
  1. pinco says

    Really useful article! As someone interested in personal finance, I find posts like this.
    It’s refreshing to see practical advice instead of empty hype.

Leave A Reply

Your email address will not be published.