गुस्ताखी माफ़, हरियाणा: — पवन कुमार बंसल
जुग-जुग जियो, देवीलाल तने,बुढ़ापे में कर दी मौज।
लिफाफों में नोट देकर,दी सबको राहत रोज।
बुढ़ापा पेंशन के लिएदेवीलाल को याद किया जाता है।
उनके पुत्र ओमप्रकाश चौटाला ने भीएक अच्छा काम किया है।
देवीलाल की स्मृति मेंपूरे प्रदेश में पार्क बनवाए गए,जहाँ हजारों लोग सैर करते हैं
और उन्हें दुआएँ देते हैं।अब अभय चौटाला और दुष्यंत एक और काम कर दें—
देवीलाल ट्रस्ट के नामअरबों की संपत्ति है,जिससे काफी आय भी होती है।
उस धन को जनकल्याण में लगाया जाए और बाकायदा लोगों को उसका हिसाब दिया जाए।
दुमछला
गुरुग्राम में उद्योग विहार में चौटाला के सीएम रहते पाँच एकड़ बेशकीमती जमीन अखबार चलाने के नाम से अलॉट करवा ली i अब अख़बार तो नहीं चल रहा सारी बिल्डिंग इंडिया बुल्स कंपनी को मोटे किराए पर दे रखी हैं
