मऊ: नवागत जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा ने संभाला कार्यभार

मऊ: आज नवागत जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा ने जनपद के नए जिला अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। मूल रूप से प्रयागराज के निवासी प्रवीण मिश्रा पीसीएस संवर्ग के अधिकारी हैं, जिन्हें 2012 में आईएएस कैडर एलॉट हुआ। जनपद में जिलाधिकारी पद पर नियुक्ति के पूर्व प्रवीण मिश्रा जनपद बिजनौर में सीडीओ के पद पर कार्य कर चुके हैं।इसके अलावा एसीईओ नोएडा एवं विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा संयुक्त प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण लखनऊ के पद पर भी उन्होंने कार्य किया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.