‘माता रमाबाई लाइब्रेरी एवं टेबल लैब’ का शुभारंभ: ग्रामीण शिक्षा को मिलेगी नई दिशा

  • रिपोर्ट: जितेंद्र कुमार

प्रेस नोट10/12/2025 मोदीनगर। मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अबूपुर में डॉ. अंबेडकर समाज कल्याण समिति द्वारा निर्मित ‘माता रमाबाई लाइब्रेरी एवं टेबल लैब’ का आज शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर कार्यक्रम में सम्मिलित होना क्षेत्र के लिए एक गर्व का क्षण रहा।

नव निर्मित यह शैक्षिक केंद्र ग्रामीण बच्चों व युवाओं के लिए ज्ञान, पठन-पाठन और डिजिटल संसाधनों तक पहुँच को आसान बनाने वाला सशक्त माध्यम साबित होगा।
‘माता रमाबाई लाइब्रेरी’ जहां छात्रों में अध्ययन की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करेगी, वहीं टेबल लैब तकनीकी, डिजिटल व प्रायोगिक शिक्षा के जरिए युवाओं को आधुनिक शिक्षा पद्धति से जोड़ेगी। यह पहल निश्चित रूप से क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक व दूरगामी परिवर्तन लाने वाली है।

कार्यक्रम में माननीय राज्य मंत्री श्री असीम अरुण जी, माननीय सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान जी, माननीय प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा श्री रामचंद्र कन्नौजिया जी, चेयरमैन विनोद वैशाली, ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह, राजन चौधरी सहित सामान्य, पिछड़ा एवं विभिन्न समुदायों से जुड़े सम्मानित गणमान्य जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

शुभारंभ कार्यक्रम ने क्षेत्र में शिक्षा के नए युग की शुरुआत का संदेश दिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.