महाराणा प्रताप जयंती पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं ने दिखाया मानव सेवा का जज़्बा

एटा। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के पावन अवसर पर जनपद में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए मानव सेवा की मिसाल पेश की। कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से बलबीर सिंह, प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज एटा एवं अनुज चौहान द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में “रक्तदान-महादान” के संकल्प के साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। शिविर के आयोजक अनुज चौहान ने कहा कि रक्तदान केवल एक दान नहीं बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि युवाओं की यह भागीदारी समाज में मानवता और सेवा भावना को मजबूत करने का कार्य कर रही है।
शिविर में अमित आर्य,दीपक दीक्षित, भूपेंद्र चौहान, उमेश पुंढ़ीर, धीरेंद्र चौहान, राज, दिव्यांशु वर्मा, ऋषभ गुप्ता, आयुष जैन, पूनम दीक्षित, शिवम् शर्मा समेत लायंस क्लब इंटरनेशनल से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर के दौरान कुल 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होते हैं। शिविर का वातावरण सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता की भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.