एकादशी पर आम का जूस और केले वितरण किए  

ऐलनाबाद 25 जून ( एम पी भार्गव ) निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर निमोद ग्राम में बस स्टैंड पर ग्रामवासियों के सहयोग से आम का जूस एवं केले वितरण किये गए तथा जगह जगह मीठे शरबत की छबीले लगा कर सेवा की गई। इस पुण्य अवसर पर ग्रामवासियों ने तन, मन और धन से सहयोग कर सेवा भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया।

ओमप्रकाश प्रजापत के नेतृत्व में पूरे उत्साह, श्रद्धा और समर्पण के साथ यह सेवा कार्य सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी सहयोगियों एवं ग्रामवासियों ने एकजुट होकर धर्म एवं मानव सेवा का संदेश दिया। धर्मेंद्र भार्गव निमोद अध्यक्ष अ.भा.भृ.समाज पुष्कर ने बताया कि निर्जला एकादशी सभी एकादशी से बङी एकादशी है इस दिन दान पुण्य का बहुत महत्व है।

छबिल लगाना फल फ्रुट बांटना शर्बत वितरण करना बुजुर्ग अहसाहय कि मदद करना बहुत पुण्य का कार्य होता है। गाय माता को हरा चारा पक्षियों के लिए जल के पात्र रखना बहुत बङा पुण्य है। कार्यक्रम में विशेष सहयोग देने वालों में – डॉ. मदन लाल सैनी, ओमप्रकाश लोहार, गोविन्द मेघवाल ओमप्रकाश प्रजापत अशोक भार्गव श्याम भार्गव, राजकुमार स्वामी दीनदयाल जांगिड़, पवन सैनी राजकुमार स्वामी, रामावतार जांगिड़, ओमप्रकाश जांगिड़ पंडित गोविंद लाल शर्मा सांवरमल जांगिड़ अरुण कुमार भागुराम कोमरेड और प्रितेश जांगिड़ सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.