फ़ौजी का बेटा बना बीडीओ: ख़ुशी से झूम उठे लोग; फौजी पिता बोले- देश की सेवा के लिए बेटे को समर्पित किया 

लखीसराय(सरफराज़ आलम) लखीसराय जिले के एक फ़ौजी के बेटे अपनी कड़ी मेहनत,लगन और जज्बे के बदौलत 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा में 789वाँ रैंक हासिल कर प्रखंड विकास पदाधिकारी(बीडीओ) के पद पर चयनित हुआ है।

बताते चलें कि लखीसराय नगर परिषद क्षेत्र वार्ड संख्या-20 के निवासी तथा रिटायर्ड फौजी सूबेदार मेजर के.के सिंह के पुत्र के बीपीएससी की परीक्षा क्वालीफाई करने पर उनके परिजनों सहित पूरे इलाके के लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है। लोग फौजी और उनके बेटे की शानदार सफ़लता की प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं बीडीओ के पद पर चयनित राहुल कुमार ने NEWS 11 से कहा कि कड़ी मेहनत और कुछ करने का जब जज्बा हो तो सफलता कदम चूमती है।

उन्होंने कहा कि अपने फौजी पिता से प्रेरणा लेकर इस मुकाम तक पहुंचा हूं।राहुल कुमार ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान के लोगों तक सेवा भावना से मदद पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। वहीं राहुल कुमार के पिता रिटायर्ड फौजी के.के सिंह ने कहा कि मैंने अपने पुत्र को देश सेवा के लिए समर्पित किया है जिसका मुझे गर्व है। राहुल कुमार के 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग में चयनित होने पर युवाओं और बच्चों ने भी अपनी खुशी का इजहार किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.