बाराबंकी में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 6 हजार रिश्वत लेते लेखपाल और मुंशी रंगे हाथ गिरफ्तार

  • रिपोर्ट- कपिल सिंह

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के राजधानी से सटे बाराबंकी जनपद के तहसील हैदरगढ़ में तैनात एक लेखपाल को महंगा पड़ गया। बुधवार दोपहर विजलेंस टीम ने कोठी कस्बे में कार्रवाई करते हुए लेखपाल अमित कुमार कनौजिया और उसके मुंशी विनय को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से छह हजार रुपये बरामद हुए हैं।

आरोप है कि हैदरगढ़ तहसील में तैनात लेखपाल अमित कुमार कनौजिया, जो सतरिख नानमऊ निवासी है, ने कोठी निवासी सहजराम से खेत के बंटवारे संबंधी कार्य के लिए छह हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। सहजराम सरकारी शिक्षक हैं। रिश्वत मांगने से परेशान होकर उन्होंने विजलेंस में इसकी शिकायत की थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाया। बुधवार को कोठी कस्बे में कार्रवाई करते हुए लेखपाल अमित कुमार कनौजिया और उसके मुंशी विनय निवासी असंद्रा थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर को पकड़ लिया। टीम ने दोनों को छह हजार रुपये के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया है।

गिरफ्तारी के बाद विजलेंस टीम दोनों आरोपितों को अपने साथ कोठी थाना ले गई। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद तहसील और राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.