महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती का धूमधाम से हुआ आयोजन

तिजारा के आर्य समाज मंदिर में महान समाज सुधारक, समाज प्रबोधन, लेखक, समाजसेवी व दार्शनिक और शोषित वंचित की आवाज महात्मा ज्योतिबा फूले जी की जयंती भारतीय जनता पार्टी तिजारा द्वारा आर्य समाज मंदिर में मनाई गई, जिसमें अध्यक्ष कपिल गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष बने सिंह बिधूड़ी, नरोत्तम सोनी, जय सिंह आर्य, रामनिवास सैनी ने फूले जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला तथा उनके द्वारा जनहित में किए कार्यों, समाज सुधार, महिला शिक्षा पर विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी में कार्यक्रम संयोजक जसवंत सैनी, किशन लाल मेघवाल, कंवर सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष, ओमी चौधरी, सतपाल प्रजापति, अनिल दहिया, वीरेन्द्र सैनी, बिशमबर सैनी, पदम सैनी, अनिल पार्षद, विवेक शर्मा, निरंजन सैन,कमल सैनी, साहिल, कार्तिक, देश राज, मनीष सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.